फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं की 24 घंटे में होगी मजिस्ट्रीयल जांच

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
देहरादून। जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्टीरियल जांच अब 24 घंटे के भीतर कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सड़क सुरक्षा समिति से जल्द पत्रावलियां प्रस्तुत करने को कहा है। इससे पहले जांच के लिए 15 दिन का समय दिया जाता था। सब डिवीजलन स्तर पर भी सड़क सुरक्षा समिति बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। उन्होंने समिति में लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा कि अब जहां भी भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो वहां तत्काल प्रभाव से टास्कफोर्स से जुडे़ महत्वपूर्ण विभाग के अधिकारी विजिट करें और सुरक्षात्मक कदम उठाएं। साथ ही उन्होंने स्कूल की बसों में नियमों का पालन कड़ाई से कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश देवली, अभियंता नगर निगम रविंद्र कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके त्यागी और लोक निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद रहे।
बिना तैयारी के पहुंचे लोनिवि अधिकारी, डीएम नाराज
सड़क सुरक्षा समिति में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने फटकार लगाई। उनसे जब सुरक्षात्मक कदमों के बारे में पूछा गया तो किसी भी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और भविष्य में तैयारी के साथ बैठक में आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें