फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को छुडाया, सीओ ने थप्पड जड़ा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

देहरादून। शराब बेचने के आरोपी के घर हंगामे के बीच पुलिस ने उसकी मां और बहन को हिरासत में लिया। पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो कुछ महिलाओं और पुरुषों ने आरोपी की बहन को ले जाने पर हंगामा कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था भाई के कृत्य की सजा बहन को क्यों दी जाए? इस पर कुछ लोगों ने युवती को जबरन पुलिस से छुड़ा लिया। इससे नाराज सीओ सदर ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया, तब जाकर लोग पीछे हटे। उसके बाद पुलिस बहन को छोड़कर आरोपी की मां को साथ ले गई।

विज्ञापन


पथरिया पीर इलाके में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ आसपास के लोगों में गुस्सा है। शुक्रवार को छह लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने शराब बेचने के आरोपी गौरव के घर में घुसने का प्रयास किया। इसी दौरान गौरव की मां और प्रदर्शन में शामिल कुछ महिलाओं में नोक-झाेंक हो गई। प्रदर्शनकारी जबरन उनके घर में घुसने लगे। लेकिन, पहले से जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस उनके आगे खड़ी हो गई। बाद में महिला पुलिस को बुलाकर आरोपी की मां-बहन को अभिरक्षा में लेकर पुलिस चल दी। रास्ते में कुछ प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस को रोक लिया। मांग की आरोपी गौरव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लेकिन, इसमें बहन का कोई दोष नहीं है। उसकी शादी होने वाली है। उसे छोड़ दिया जाए। काफी देर तक इसी बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में नोक-झाेंक होती रही। आखिर महिलाएं युवती को पुलिसकर्मियों से जबरन छुड़ा ले आई। इससे नाराज सीओ सदर लोकजीत सिंह ने अभद्रता पर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया, उसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

घर की तलाशी में नहीं मिली शराब
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गौरव घर से शराब बेचता था। ऐसे में उसके घर में शराब का स्टॉक हो सकता है। पुलिस ने दो बार घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। शांत करने को पुलिस प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों को साथ ले गई थी। लोगों का आरोप था कि इस इलाके में चार लोग शराब लेकर बेचते है। अधिकांश लोग उनसे शराब लेते हैं। महिलाओं ने अन्य आरोपियों के घरों पर भी हंगामा किया। पुलिस सक्रियता के चलते आरोपी किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें