फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हो गए हम और तुम... से जीता दिल

विज्ञापन
सोनी टीवी पर आने वाले सुपर स्‍टार सिंगिंग का कल में 8वें स्‍थान पर पहुंच चुकी देहरादून की शिकायना ?
विज्ञापन
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘सुपर स्टार सिंगर सिंगिंग का कल’ में टॉप-8 में पहुंच चुकी दून की शिकायना मुखिया ने अपनी गायिकी से शुक्रवार को दूनवासियों का दिल जीत लिया। उन्होंने वेस्टर्न स्टाल में एक हो गए हम और तुम... सहित कई गानों पर प्रस्तुति देते हुए अपने पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने अपने पिता विकास मुखिया के साथ मंच पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शिकायना मुखिया ‘सुपर स्टार सिंगर सिंगिंग का कल’ में टॉप-8 में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को पहले उन्होंने प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तराखंड के बच्चों में टैलेंट की कमी नहीं है। अगर सही समय पर उन्हें गाइडेंस मिले तो वह देश-विदेश में नाम रोशन कर सकते हैं।
इसके बाद शिकायना का गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में स्वागत किया गया। इसके बाद शाम को डालनवाला स्थित कर्नल ब्राउन स्कूल में सोनी टीवी की ओर से लाइव शो का आयोजन किया गया, जिसमें शिकायना मुखिया ने बा खुद, जीए क्यू... हम्मा, हम्मा... अजीब दास्ता है ये... समेत कई फिल्मी गानों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ऐसे करें वोट
शिकायना मुखिया ने कहा कि राज्यवासी उन्हें वोट के जरिये अपना प्यार दे सकते हैं। प्ले स्टोर से सोनी लीव एप डाउनलोड कर प्ले नाउ में जाकर सुपर स्टार सिंगर के लोगो पर क्लिक करें। वहां सभी प्रतिभागियों की प्रोफाइल दी गई है। उनमें शिकायना मुखिया की प्रोफाइल पर वोट करें। बताया कि एक व्यक्ति 50 बार वोट कर सकता है। वोटिंग लाइन रविवार को आठ से 12 बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा www.sonyliv.com पर उनकी प्रोफाइल पर जाकर भी वोट कर सकते हैं।
इंटरनेशनल शो करना चाहती हैं शिकायना
13 साल की शिकायना ने बताया कि जब वह तीन साल की थी, तभी से गाना गाने का शौक है। पापा म्यूजिक टीचर हैं तो उनके साथ गाना अच्छा लगता था। बताया कि वह वॉइस इंडिया किड्स की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उनकी इच्छा है कि वह इंटरनेशनल शो करें।

सोनी टीवी पर आने वाले सुपर स्टार सिंगिंग का कल में 8वें स्थान पर पहुंच चुकी देहरादून की शिकायना ?

सोनी टीवी पर आने वाले सुपर स्टार सिंगिंग का कल में 8वें स्थान पर पहुंच चुकी देहरादून की शिकायना ?

सोनी टीवी पर आने वाले सुपर स्टार सिंगिंग का कल में 8वें स्थान पर पहुंच चुकी देहरादून की शिकायना ?

सोनी टीवी पर आने वाले सिंगिंग शो की शिकायना मुखिया----जूही की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें