फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टापानी क्षेत्र की समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण : मीरा सकलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि खट्टापानी क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन




शुक्रवार को नगरपालिका के वार्ड संख्या पांच खट्टापानी क्षेत्र का नगर पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने सड़क और हाईमास्क लाइट लगाने की मांग की। स्थानीय जनप्रतिनिधि गोविंद सिंह रौछेंला ने बताया कि खट्टापानी को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। खट्टापानी मैदान में स्थानीय लोग शादी समारोह करते है, लेकिन लाइट की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी हो रही है। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि निकट भविष्य में खट्टापानी, मासीफाॅल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। खट्टापानी मैदान में हाईमास्क लाइट शीघ्र लगा दी जाएगी। साथ ही बताया कि खट्टापानी सड़क की लागत में पैसा बहुत ज्यादा खर्च होना है। इसकी डीपीआर बनाई जाएगी और एमडीडीए से सड़क बनाने के लिए सहयोग लेने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भरत सिंह चौहान, रघुवीर सिंह, राजवीर सिंह रौछेंला, लखन सिंह, सुनील सिंह, तारा सिंह, पूरण सिंह, मामचंद, सूरज रावत, अरविंद रावत, प्रताप रौछेला, दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें