फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूल भवन की बदहाली ने बदला पढ़ाई का ठिकाना

Tue, 03 Nov 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामूहिक भवन में लग रहीं कक्षाएं, 25 साल पुराने भवन की नहीं ली सुध
विज्ञापन

-किमोठा गांव में शिक्षा विभाग की लापरवाही 13 नौनिहालों की पढ़ाई पर पड़ रही भारी

टैग...कैसी है पाठशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

साहिया। कालसी ब्लॉक के किमोठा गांव में शिक्षा विभाग की लापरवाही 13 नौनिहालों की पढ़ाई पर भारी पड़ रही है। करीब 25 साल पुराने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत का प्लास्टर गिर रहा है। पूरे भवन की हालत जर्जर हो चुकी है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूल में कक्षाएं बंद कराकर गांव के सामूहिक भवन में पढ़ाई शुरू करा दी है।

ग्राम पंचायत कनबुआ के किमोठा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में 13 बच्चे अध्ययनरत हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए दो शिक्षक तैनात हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने भवन की मरम्मत की सुध नहीं ली। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार खंड शिक्षा कार्यालय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भवन की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दौरान छत का प्लास्टर गिरने लगा तो अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षकों से गांव के सामूहिक भवन में कक्षाएं संचालित कराने का आग्रह किया। भवन की हालत देखते हुए शिक्षकों ने भी सहमति जताई और अब वहीं पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण स्याणा सबल सिंह, मदन सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह और दिनेश सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में लगातार सुविधाओं की कमी सामने आ रही है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को दूसरे विद्यालयों में भेजने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने शासन और शिक्षा विभाग से जल्द नए भवन की स्वीकृति देने या पुराने भवन का सुरक्षित तरीके से पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बजट कम होने के कारण संशोधित एस्टीमेट तैयार कर दोबारा भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही फिलहाल विद्यालय भवन की मरम्मत कराई जाएगी। - भुवनेश्वर प्रसाद जदली, खंड शिक्षा अधिकारी, कालसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें