फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राशिद पहलवान और भाइयों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान कब्जाने और मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन




आरोपियों की दबंगई के चलते पीड़ित नहीं जुटा पा रहा था हिम्मत

थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राशिद पहलवान और उसके भाइयों के खिलाफ जबरन कब्जा और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में उमरदीन पुत्र स्वर्गीय सलीमुद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर ने कहा कि राशिद पहलवान व उसके भाइयों ने उसकी दुकान पर अवैध कब्जा किया हुआ है। दुकानें किराए पर दी हुई हैं। जून माह में वह दुकानों पर पहुंचा तो उसने देखा कि सभी दुकान किराए पर चढ़ी है।



जब उन्होंने दुकानदारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह दुकानें राशिद पहलवान ने उन्हें किराए पर दी हुई है। जब राशिद पहलवान से इसे बारे में पूछा तो उसके साथ गाली गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी। राशिद पहलवान की दबंगई के चलते वह मुकदमा दर्ज कराने से डर रहा था। जब उसे पता चला कि राशिद पहलवान जेल में है, तो उसने किसी तरह आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी राशिद पहलवान के साथ ही उसके भाइयों जावेद, अबरार, खुर्शीद, शाहिद, नेक्की, टीपू सभी निवासी रामपुर थाना सहसपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कर शाह ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार का कोई भी उत्पीड़न होने पर तत्काल थाने पर सूचना दे। पुलिस यथासंभव वैधानिक सहायता के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें