फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरेराह गुंडागर्दी और तमंचे की बट से कार का शीशा तोड़ने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेराह गुंडागर्दी करने और तमंचे की बट से कार का शीशा तोड़ने के आरोप में पुलिस ने सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के बीनपुर दुधला गांव निवासी आरव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी अजय फरार है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन निवासी हर्ष चौधरी ने शिकायत की थी कि अजय और आरव चौधरी उनका पीछा कर रहे थे। रिस्पना के पास उनकी गाड़ी को रुकवाया और मारपीट करने लगे। तमंचे की बट से कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस बीच बुधवार को आरव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरव ने बताया कि हर्ष चौधरी के साथ उसका और उसके साथी अजय चौधरी का विवाद हो गया था। तब से वह उसे सबक सिखाने के लिए उसका पीछा कर रहे थे। इस बीच वह सोमवार को मिला और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि अजय चौधरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें