मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। परेड ग्राउंड स्थित टीटी हॉल में आयोजित दाे दिवसीय टूर्नामेंट में एकल 40 प्लस, ओपन एकल और युगल श्रेणियाें के मुकाबले खेले गए। युगल श्रेणी में संजेव खुराना व दीपक चौहान की जोड़ी ने जसविंदर सिंह व प्रदीप मेहता की जोड़ी को हराया।
जबकि ओपन एकल में गिरीश चाबड़ा और एकल 40 प्लस में दीपक चौहान ने चैंपियनशिप अपने नाम की। टूर्नामेंट के समापन पर प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी, जितेंद्र भट्ट, नवनीत रावत, रमेश बिष्ट, आशीष चोपड़ा, अंजली अग्रवाल, आनंद सिंह बिष्ट, सुमीत, देवेंद्र कंडपाल आदि मौजूद रहे।