फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फॉरेंसिक साक्ष्यों से मजबूत होगी न्यायिक प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान फॉरेंसिक साक्ष्यों को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अपराध अन्वेषण में वैज्ञानिक साक्ष्यों की बढ़ती भूमिका और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय की आवश्यकता बेहद जरूरी है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. गीता जैन ने कहा कि इस प्रकार के अंतर्विषयक कार्यक्रम चिकित्सा, पुलिस और न्यायिक तंत्र के बीच समन्वय को मजबूत करते हैं। इस तरह के आयोजनों समय-समय पर होते रहने चाहिए। चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. डॉ. अजय आर्या ने भी इसकी सराहना करते हुए इसे चिकित्सा शिक्षा और न्याय व्यवस्था के लिए उपयोगी बताया। छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति भी दी। इस दौरान आईजी एसटीएफ डॉ. निलेश आनंद भरने, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. वल्लीअप्पन एस, परवेज अली, प्रो. डॉ. संजय दास, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा और ममता मानदुली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें