जौनसार बावर क्षेत्र की एक मात्र कृषि मंडी की हालत दयनीय है। इसके कार्यालय को बने पांच साल हो चुके है, लेकिन यहां पानी का कनेक्शन तक नहीं है। इसके चलते मंडी के कर्मचारी सहित शिकायत करने आने वाले किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मंडी में सचिव सहित सभापति और उप सभापति के अलावा अन्य कर्मचारियों के पद हैं। इनके लिए विभाग ने पांच साल पहले कार्यालय का निर्माण तो करा दिया, लेकिन पानी का कनेक्शन नहीं दिया। इससे कार्यालय में बने शौचालय में पानी नहीं रहता है। लोगों को शौचालय लिए दूसरे जगह जाना पड़ता है।
मंडी सभापति जगमोहन सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को कहा जा चुका है। मंडी के पास अलग से कोई फंड नहीं है, जिस कारण दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि जल संस्थान विभाग को भी पत्र भेजा जा चुका है।