फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के आदेश का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन अब और तेज हो गया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने विभाग की ओर से धरना-प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने के आदेश का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन




संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि प्रदेशभर की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी लंबित मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। 14 मार्च को आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में मानदेय वृद्धि, 300 रुपये की कटौती समाप्त करने, रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये देने और बायोमीट्रिक प्रणाली लागू न करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गई थीं। प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिससे उनमें भारी रोष है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर पर कार्य बंद करने और केवल उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तब प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लगाए जाएंगे और कोई भी कार्यकर्ता बीएलओ सहित अन्य विभागीय कार्य नहीं करेगा। संगठन का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कम मानदेय में अपने परिवार का पालन करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें