फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों के लिए हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर प्रदेश नेताओं के साथ हो चुकी बैठक
विज्ञापन

-पार्टी नेता राहुल गांधी की अनुमति के बाद एआईसीसी जारी करेगी सूची
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस ने 2027 में सत्ता वापसी की रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। लेकिन जिला व महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पार्टी को हाईकमान की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ अंतिम बैठक होने के बाद भी अध्यक्षों की सूची जारी नहीं हुई है।
लोकसभा में नेता विपक्ष व पार्टी शीर्ष नेता राहुल गांधी की पहल पर उत्तराखंड में जिला व महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर जिला व महानगर अध्यक्षों के नाम पर कार्यकर्ताओं व समाज के अलग-अलग वर्गों से फीडबैक लिया। सभी पर्यवेक्षकों ने इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपी। रिपोर्ट पर 15 अक्तूबर को दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ अंतिम बैठक हो चुकी है। लेकिन अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए हाईकमान की सहमति नहीं मिली है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ जिलों में अध्यक्षों के नाम पर पेच फंसा हुआ है। राहुल गांधी की अनुमति के बाद ही जिला व महानगर अध्यक्षों को सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जिला व महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए प्रदेश नेताओं की राय ली जा चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी की सहमति के बाद जल्द ही अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें