फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने दी होर्डिंग्स और गेट एंट्री निर्माण को स्वीकृति

विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय विकासनगर में कर समिति की बैठक लेते समिति अध्यक्ष शम्मी प्रकाश। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
पालिका प्रशासन ने आय के साधनों में बढ़ोतरी करने के लिए नगर क्षेत्र के अंतर्गत होर्डिंग्स और गेट एंट्री लगाने को स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही अब पालिका की दुकानों की छतों को भी होटल आदि खोलने के लिए लीज पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका के टाउन हॉल में नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा और टैक्स कमेटी के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। निर्णय लिया गया कि पालिका क्षेत्र के अंतर्गत लगाए गए मोबाइल टावरों से टैक्स वसूला जाएगा। बैठक में पंचवर्षीय हाउस टैक्स सर्वे कार्य को पूरा करने के लिए समयावधि 15 मार्च निर्धारित की गई। जबकि, बैठक में टैक्स वसूली की सुस्त रफ्तार पर टैक्स कमेटी के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने नाराजगी जताई।
उन्होंने टैक्स इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि मार्च तक 90 प्रतिशत टैक्स वसूली पूरी कर ली जाए। इसके लिए वॉर्डों में कैंप लगाए जाएं। अध्यक्ष ने लंबे समय से टैक्स जमा न करने पर सात दुकानदारों की आरसी काटने के निर्देश दिए। कहा कि कर वसूली अभियान में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बीएल आर्य, सदस्य कृष्णा तोमर, गिरीश सप्पल, बिशन राणा, टैक्स इंस्पेक्टर मोहित पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें