फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 डिग्री एलईडी स्क्रीन से राके साथ ही लग रही

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर 360ड्रिगी पर बना एलईडी स्क्रीन।
विज्ञापन
देश को एकसूत्र में पिरोने की भावना और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत देहरादून रेलवे स्टेशन पर 360 डिग्री की एलईडी स्क्रीन लग गई है। इस स्क्रीन में राष्ट्रीय एकता से जुड़े स्लोगन प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान को दून स्टेशन पर भी प्रचारित किया जा रहा है। इसके लिए स्टेशन निदेशक के कार्यालय के बाहर 360 डिग्री की एलईडी स्क्रीन लगा दी गई है। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर सभी प्लेटफार्म के ऊपर भी छोटे आकार की एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। जिन पर देश के तमाम महापुरुषों के अलावा केंद्र सरकार द्वारा किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन भी चल रहे हैं। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज पर भीतर की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सुंदर भारत, ग्रीन इंडिया जैसे स्लोगन वाली पेटिंग की गई है। सोमवार को भी इन पेंटिंग को बनाने का काम चला।
स्टेशन परिसर में लगे सात सीसीटीवी कैमरे
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न स्थानों पर सात सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि अभी इन कैमरों की टेस्टिंग चल रही है। इनकी मॉनीटरिंग उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से भी होगी। स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए यह अहम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें