फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहले दिन चला उत्तरकाशी के पंकज और दून की करिश्मा का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदो दिवसीय उत्तराखंड राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

I

Iदो दिवसीय उत्तराखंड राज्य यूथ एथलेटिक्स अंडर-18 एथलेटिक्स मीट का शनिवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में उत्तरकाशी के पंकज ने पहला, हरिद्वार के विक्रांत ने दूसरा और ऊधमसिंह नगर के निशांत खुल्बे ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, महिला वर्ग में दून की करिश्मा ने अपना जादू दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। दून की ही प्रियजा गोरिया दूसरे और हरिद्वार की पिंकी तीसरे स्थान पर रहीं।I
Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित मीट में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व विभागों से 110 एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन 11 इवेंट का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की 110 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में हरिद्वार के विक्रांत चौधरी ने पहला, दून के वंश पंडित ने दूसरा और दून के ही वंशम रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में हरिद्वार के रिहान चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि, ऊंची कूद प्रतियोगिता में दून के पंचम रावत पहले स्थान पर रहे। 1000 मीटर दौड़ में दून के सूरज सिंह ने पहला, ऊधमसिंह नगर के धीरज सिंह बिष्ट ने दूसरा और हरिद्वार के प्रीत उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।I
विज्ञापन

Iबालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर की वर्णिका त्यागी पहले, दून की अहाना थापा दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद प्रतियोगिता में दून की श्री शर्मा पहले, दून की ही दीपांशी तोमर दूसरे और दून की इशिता कश्यप तीसरे स्थान पर रहीं। 1000 मीटर दौड़ में गर्ल्स हॉस्टल की रोशनी पहले और सपना दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

I
Iविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग के पूर्व सहायक निदेशक आरएस रावत व स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, मधुसूदन जोशी, लोकेश कुमार, नीरज शर्मा, हेमराज सिंह, उर्मिला राणा आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें