फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोदाम में आग लगाने के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोती बाजार में गोदाम में आग लगाने के आरोपी सन्नी जाट को अदालत से जमानत मिल गई है। सेशन न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल ने 35 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के दो प्रतिभू प्रस्तुत करने पर उसे रिहा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला एक अप्रैल 2026 का है। मोती बाजार निवासी तरुण तनेजा के गोदाम में आग लगने से करीब 15 से 18 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। इस मामले में वादी ने पांच अप्रैल को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सन्नी जाट को गिरफ्तार किया था। वह आठ अप्रैल से जिला कारागार में बंद था। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए सन्नी को मुख्य आरोपी बताया और उसके फरार होने की आशंका जताई। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता एसएस खान ने अदालत में तर्क दिया कि सन्नी को झूठा फंसाया गया है। मामले के एक गवाह ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है और आरोपी को पहचानने से भी इन्कार किया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें