फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल उपकरणों से रोशन हो रहा दिव्यांग बच्चों का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल से कोरोना के चलते बंद पड़े स्कूलों की वजह से खेल गतिविधियों में ब्रेक लगा है। लंबे समय से ऑनलाइन पढ़ाई और यूट्यूब वीडियो से बच्चे ऊबने लगे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की सहयोगी संस्था हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट ने दिव्यांग बच्चों तक खेल उपकरण पहुंचाए हैं।
विज्ञापन

संस्था के टीम लीडर मनीष झा ने बताया कि एनआईईपीवीडी संस्थान के साथ अन्य संस्थानों के दिव्यांग बच्चे इन दिनों अपने घर पर हैं। ऐसे में दिव्यांग बच्चे घर पर रह कर शारीरिक गतिविधियों में भाग ले सकें इसके लिए उन तक खेल उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं। संस्था की ओर से देश भर के दिव्यांग बच्चों को डाक के जरिए खेल उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं। जिससे घर पर रहकर दिव्यांग बच्चों का सुरक्षित ढंग से शैक्षणिक व अन्य कौशलों को विकसित व उनका सर्वांगीण विकास सुचारू रूप से चलता रहे। खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर दिव्यांग बच्चे भाग लेने के साथ अपने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें