फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वन विभाग के कैमरों में नहीं दिखी गुलदार की चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच दिन की जांच के बाद बुलाकीवाला से हटाए गए कैमरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। गुलदार की चहलकदमी को कैद करने के लिए बुलाकीवाला क्षेत्र में लगाए गए कैमरों को वन विभाग ने फिलहाल हटा लिया है। विभाग की मानें तो पांच दिनों तक लगातार कैमरों से नजर रखने के बाद भी गुलदार क्षेत्र में नजर नहीं आया है। इसके अलावा उसके क्षेत्र में देखे जाने या पंजे आदि के निशान दिखाई देने जैसी कोई सूचना भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के बुलाकीवाला क्षेत्र में एक सप्ताह पहले गुलदार ने हमला करके एक पशु को अपना निवाला बना लिया था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का वातावरण बन गया था। इसके अलावा गुलदार आसपास के जंगलों में भी ग्रामीणों को निरंतर दिखाई दे रहा था। वन विभाग ने घटना के बाद दो दिन के लिए क्षेत्र में कैमरे लगाकर उसे ट्रैप करने का प्रयास किया था। लेकिन, गुलदार की कोई गतिविधि कैमरे में कैद नहीं हो पाई थी। रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि पांच दिनों तक गुलदार की चहलकदमी क्षेत्र में नहीं दिखी है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें