फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन कर जमा कर कब्जा ली थी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भूमाफिया ने कागजों का हेरफेर कर करोड़ों रुपये की भूमि पर कब्जा कर लिया। भूमाफिया ने करोड़ों की जमीन पर कब्जे के लिए अपने नाम से भवन कर नगर निगम में जमा कराने के बाद जमीन नगर निगम के भू-अभिलेखों में भी पंजीकृत करा ली। इस संबंध में शिकायत होने पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने भवन कर पंजीयन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

मामला धर्मपुर डांडा में बद्रीश कॉलोनी का है। यहां करोड़ों रुपये की कीमत की पांच बीघा से ऊपर जमीन है। नगर आयुक्त को सोमवार को कुछ व्यक्तियों ने शिकायत दी कि राजस्व अभिलेखों में जमीन साकेत खंडूरी, अभिनव खंडूरी और रीना जग्गी के नाम पर दर्ज है। आरोप है कि किसी विनोद कुमार नाम के व्यक्ति ने बीती सात जून को स्वकर प्रणाली के तहत नगर निगम में उक्त जमीन का भवन कर खुद के नाम से जमा करा दिया। जिससे निगम के अभिलेखों में जमीन विनोद कुमार के नाम पर पंजीकृत हो गई। शिकायत पर नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा के निर्देशन में भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली और भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह की जांच टीम गठित की। संयुक्त टीम ने राजस्व अभिलेख के साथ ही मौके पर जाकर जमीन के बारे में जानकारी ली। विनोद कुमार से दूरभाष पर संपर्क कर जमीन के अभिलेख मांगे गए तो उसने मना कर दिया। जांच के बाद उप नगर आयुक्त ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी। नगर आयुक्त की ओर से कार्रवाई करते हुए कर पंजीयन को निरस्त कर दिया गया। साथ ही आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें