फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कारगी मैकेनाइज्ड ट्रांसफर प्लांट फिर फेल, हाईवे पर सड़ता रहा कूड़ा

विज्ञापन
कारगी चौक की पास डंपिंग जोन के बाहर सड़क पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
कारगी मैकेनाइज्ड ट्रांसफर प्लांट पर कूड़ा ट्रांसफर व्यवस्था गणतंत्र दिवस पर भी खराब हो गई। पूरा दिन कूड़ा नहीं उठ सका। स्थिति यह रही कि घर-घर कूड़ा उठान करने वाली गाड़ियों को मजबूरीवश कूड़ा प्लांट के बाहर ही डालना पड़ा। इससे हरिद्वार बाईपास तक कूड़ा आ गया। मामले की शिकायत लोगों ने नगर निगम से की। अधिकारियों की ओर से चेतावनी दिए जाने के बाद प्लांट शुरू हुआ और तब जाकर कूड़ा उठ पाया।
विज्ञापन


मामला रविवार को उस समय बिगड़ा जब नगर निगम की गाड़ियां दोपहर बाद कूड़ा लेकर लौटने लगीं। इसके बाद ये गाड़ियां खाली नहीं हुईं जिससे गाड़ियों की लाइन लग गई। गणतंत्र दिवस पर सुबह जब ट्रैक्टर-ट्रालियां और गाड़ियां खाली होने के लिए प्लांट पर पहुंचीं तो वह घंटों तक कतार में खड़ी रहीं। इस बात पर ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों ने इसका विरोध किया। इस दौरान ट्रांसफर प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों और चालकों के बीच कहासुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद ट्रांसफर प्लांट विरोध स्वरूप बंद कर दिया।
गुस्साए ट्रैक्टर और गाड़ी चालक जहां थे वहीं पर गाड़ी और ट्रॉली खाली कर चले गए। इस पर प्लांट के बाहर सड़क तक कूड़ा आ गया। इसकी शिकायत निगम को की गई। मामला नगर निगम के अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने जेसीबी लगवाकर कूड़ा हटवाया। देर शाम तक सफाई हो चुकी है। ट्रांसफर प्लांट की व्यवस्था खराब होने पर नगर निगम के अधिकारियों ने सभी गाड़ियों को शीशमबाड़ा जाने का आदेश दिया। उसके बाद सभी गाड़ियों को वहां खाली कराया गया।
विज्ञापन




Iइसलिए खराब हुई व्यवस्थाI
सूत्रों के अनुसार एक हुक लोडर किसी मामले में ब्रेक डाउन है, जबकि दूसरा हुक लोडर आईएसबीटी चौकी में खड़ा हुआ है। इसकी वजह से कूड़ा ट्रांसफर प्रभावित हो गया। एक हुक लोडर इनको प्लांट पर ही चाहिए होता है। बाकि ऐसे में दो हुक लोडर कम होने पर कूड़ा समय पर शीशमबाड़ा पर ट्रांसफर नहीं हो पाया। उधर नगर निगम के चालकों के साथ ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों के साथ बनी मारपीट की नौबत भी इसका कारण बनी।

Iस्मार्ट सिटी की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी प्लांट क्षमता से अधिक चल रहा है। दूसरा प्लांट धोरण में तैयार हो गया है उसका संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है। II-नमामी बंसल, नगर आयुक्तI
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें