फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन में छाया पदोन्नति और तबादलों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय अधिवेशन का विधायक विनोद चमोली ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय गढ़वाल मंडल का अधिवेशन मंगलवार से शुरू हो गया। अधिवेशन के पहले दिन पदोन्नति और तबादलों का मुद्दा छाया रहा। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, शिक्षकों की पदोन्नति के मामले में मुख्यमंत्री के दखल के बाद भी प्रकरण का निपटारा नहीं हुआ।
दून यूनिवर्सिटी रोड में आयोजित अधिवेशन में शिक्षकों ने कहा, पदोन्नति न होने से शिक्षक एक ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के कई पद खाली हैं। वहीं, सभी विभागों में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले हुए, लेकिन शिक्षकों को छोड़ दिया गया। तबादले न होने से शिक्षकों में नाराजगी है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, पदोन्नति के लिए एक फार्मूला तय किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से गठित समिति ने भी फार्मूले को स्वीकार किया था। 910 प्रधानाध्यापकों को पदोन्नत कर डाउनग्रेड प्रधानचार्य बनाया जाए। वहीं, इससे खाली हुए 910 प्रधानाध्यापक के पदों को पदोन्नति कर भरा जाए। सीएम की ओर से गठित इस समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन इस प्रकरण में अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षकों के न अनिवार्य न अनुरोध के आधार पर तबादले नहीं हुए। अधिवेशन में शिक्षकों को देय एक वेतनवृद्धि का मुद्दा भी उठा। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने कहा, शिक्षकों की मांगों पर वार्ता कर कोई समाधान निकाला जाएगा। अधिवेशन में मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल, राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री रमेश पैन्यूली, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण, पूर्व महामंत्री डॉ सोहन माजिला आदि मौजूद रहे।

शिक्षक संघ चुनाव में नौ पदों के लिए 30 दावेदार
राजकीय शिक्षक संघ की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के चुनाव में नौ पदों के लिए 30 दावेदार हैं। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पद के लिए डॉ़ अजय कुमार चौरसिया, जयदीप रावत और श्याम सिंह सरियाल ने दावेदारी की है।
मंडल मंत्री पद के लिए भी तीन दावेदार मनमोहन सिंह चौहान, नागेंद्र पुरोहित व नरेश कुमार भट्ट चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पुरुष के लिए गंभीर सिंह, जयपाल रावत, राजकुमार, सदा शिव भाष्कर, सुबोध नेगी व उदय प्रताप चंद, महिला उपाध्यक्ष के लिए अंजू रानी शर्मा, क्रोधा नेगी व रानी पयाल, संयुक्त मंत्री पुरुष के लिए चंद्रकांता बलूनी, मक्खन लाल शाह, मनिंदर सिंह, सतेंद्र कुमार राणा, संयुक्त मंत्री महिला के लिए अंजू श्रीवास्तव व डॉ़ अपर्णा रावत, संगठन मंत्री पुरुष के लिए आशीष शुक्ला, कृत्ये सिंह कैंतुरा, सुरेश भंडारी व वेद प्रकाश वेदवाल, संगठन मंत्री महिला के लिए डॉ प्रमिला रानी व रेनू डांगला एवं आय व्यय निरीक्षक के लिए दीपक नौटियाल, गिरीश रावत व सुनील कुमार गुसाई चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


आज सुबह नौ बजे से शुरु होगा मतदान
देहरादून। मंडलीय अधिवेशन के आज दूसरे दिन सुबह नौ बजे से मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण होगा।
-
निदेशालय के अधिकारियों के न पहुंचने पर जताई नाराजगी
देहरादून। गढ़वाल मंडल के द्विवार्षिक अधिवेशन के पहले दिन शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के न पहुंचने पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई। एससीईआरटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ अंकित जोशी ने कहा, मंडल के अधिवेशन में अधिकारियों का न पहुंचना शिक्षक मुद्दों और शिक्षक समुदाय के प्रति उदासीनता दर्शाता है। उन्होंने चुनाव में सभी शिक्षकों को सीधे मतदान का अधिकार न मिलने पर कहा, प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में शिक्षकों को यह अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें