फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घणता गांव से दोहा आएंगे चालदा महासू देवता के देवचिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खत सैली के 25 गांव का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को चालदा महासू देवता के देवचिह्न लेने घणता गांव के लिए रवाना हुआ। शाम को धणता मंदिर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बनगांव खत के सदर स्याणा अतर सिंह तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों खतों के देव कारिंदों की मौजूदगी में शुभ लग्नानुसार देवता के चिह्न (डोरिया) को मंदिर के गर्भगृह से निकालकर खत सैली के आए प्रतिनिधि मंडल को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


पैदल यात्रा कर देवचिह्न को दोहा गांव लाकर नव निर्मित मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। चालदा देवता वर्तमान में बनगांव खत के घणता गांव में विराजमान हैं। प्रवास यात्रा पूरी होने पर देवता आगामी 16 जून को खत सैली के दोहा गांव आएंगे। परंपरा अनुसार देवता की प्रवास यात्रा के पूर्व देवता के चिह्न को नवनिर्मित मंदिर के शुद्धिकरण के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर कराया जाता है। इस मौके पर हरदेव सिंह तोमर, बबलू जोशी, रणवीर सिंह, बारूदत्त जोशी, महावीर सिंह, प्रीतम सिंह, श्याम सिंह, अनिल तोमर, सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें