फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए भवन में शिफ्ट हुआ पीएचसी हरबर्टपुर, पर नहीं हैं चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरबर्टपुर को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन यहां अबतक चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। अस्पताल फिलहाल फार्मास्टिम के भरोसे ही चल रहा है। चिकित्सक और आईपीडी कक्ष में ताले लगे हैं। अगर यहां चिकित्सक की तैनाती होती तो चारधाम यात्रियों को हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पास ही इमरजेंसी में उपचार और भर्ती की सुविधा मिल जाती।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरबर्टपुर शुरुआत से ही नगर पालिका के पुराने भवन के एक कमरे में चल रहा था। शासन ने 4.46 करोड़ की लागत से हरबर्टपुर में अस्पताल के लिए नए भवन के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसी साल जनवरी में अस्पताल बनकर तैयार हो गया। अब उसे नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन, चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए सेटअप भी तैयार नहीं किया गया है। चिकित्सा सुविधा के अभाव में अस्पताल में रोजाना 20 से 25 ही मरीज पहुंच रहे हैं। उन्हें बस मामूली दवा देकर छुट्टी कर दी जाती है।

सीएमओ डॉ. संजय जैन ने कहा कि पीएचसी हरबर्टपुर को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। जून तक अस्पताल में चिकित्साधिकारी की तैनाती हो जाएगी। अस्पताल में आईपीडी संचालन के लिए बेड और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें