कूड़े से निकलने वाली दुर्गंंध से लोगों को हो रही दिक्कत, संक्रमित रोग फैलने की भी आशंका
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। लाइन जीवनगढ़ स्थित दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग पर सड़क किनारे पड़ा कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध निकलती रहती है। ऐसे में लोगों को यहां से आते-जाते समय मुंह पर कपड़ा लगाकर चलना पड़ता है। इसके अलावा इसमें से निकलने वाली दुर्गंध से संक्रमित रोगों का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय निवासी बलवीर सिंह, विनोद चंदेल, प्रवीण कुमार, मुकेश, सोनू आदि ने बताया कि आस पास क्षेत्र के लोग यहां कूड़ा फेंक जाते हैं। कहीं बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहे हैं। बताया कि यहां पर एक बोर्ड लगना चाहिए और जो कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बीडीओ शक्ति प्रसाद भट्ट ने बताया कि सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर के शीघ्र हटा दिया जाएगा।