फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कालसी गेट पर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन

फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए कालसी गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सरकार व उसके मंत्री आवश्यक सुविधाओं का संचालन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के पुतले को भी आग के हवाले किया।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मेें एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनजाति क्षेत्र की शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं चौपट होकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं और चिकित्सालयों में डॉक्टर, स्टाफ, दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हैं। भाजपा सरकार ने क्षेत्र की जनता व पढ़ने-लिखने वाले युवाओं को भगवान भरोसे छोड़ा हुआ है। इस मौके पर चकराता के विधायक प्रतिनिधि श्याम दत्त वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जन सुविधाओं के रखरखाव के मामले में क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को जनजाति क्षेत्र विरोधी बताया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन में अरुण चौहान, मनीष शर्मा, बर्फ सिंह, जोंटी, नोखेज, सरदार सिंह, मामू खान, गोपाल सिंह, खुशीराम जोशी, संजय चौहान, अरुण डोभाल आदि समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें