फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसटीपी परियोजनाओं का नियमित सुरक्षा ऑडिट, एसओपी का अनुपालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नमामि गंगे की राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के सहयोग से हुई एक दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन


- विशेषज्ञों ने गंगा स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए अहम जानकारी साझा की

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। सभी एसटीपी परियोजनाओं का नियमित सुरक्षा ऑडिट, एसओपी का अनुपालन और मॉक ड्रिल जरूरी है। राजपुर रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ये बात कही।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से हुई कार्यशाला व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा ऑडिट पर केंद्रित रही। मुख्य अतिथि एसएमसीजी उत्तराखंड से कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा ने कहा कि सभी परियोजनाओं में नियमित सुरक्षा ऑडिट, एसओपी का अनुपालन और मॉक ड्रिल का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि मानव जीवन से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। श्रमिकों की सुरक्षा सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यशाला में पेयजल निगम के जीएम आरके जैन, एसके वर्मा और मीनाक्षी मित्तल ने विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजनाओं में अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों एवं अनुभवों को साझा किया। कार्यशाला का उद्देश्य फर्म के कार्मिकों, परियोजना इंजीनियरों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों की क्षमता वृद्धि करना था ताकि वे व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कर सकें। चर्चाओं के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों, विश्व बैंक के ईएचएस दिशानिर्देशों एवं एनएमसीजी के पर्यावरण एवं सामाजिक प्रबंधन ढांचे के अनुरूप कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पर्यावरण विशेषज्ञ अक्षय, सामाजिक प्रबंधन विशेषज्ञ पूरन जोशी, पूरन कापड़ी, मिराज अहमद, संजय सकलानी, पीयूष सिंह, रोहित जयाड़ा, टीएल गणेश वेंकटरमन, सौम्यशिब मुखोपाध्याय, अरविंद टी, अपर्णा ओझा एवं रंजीत कुमार झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें