फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों के हमले में घायल व्यक्तियों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
= मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि भालुओं व अन्य वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक घायल को समय पर तथा समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही जागरूकता को लेकर भी प्रयास किया जाए। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव हमलों में मृतकों के परिजनों को प्रदत्त मुआवजा राशि छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें