फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विसंगतियां दूर कर कैशलेस इलाज की सुविधा को सरल बनाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने महाधिवेशन में कैबिनेट मंत्री को सौंपा 14 सूत्रीय मांग पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने प्रदेश सरकार से गोल्डन कार्ड व आयुष्मान योजना की विसंगतियों को दूर कर कैशलेस इलाज की सुविधा को सरल बनाने की मांग की है।
सोमवार को धर्मपुर स्थित एक होटल में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के छठे प्रांतीय महाधिवेशन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन इस बात का प्रतीक है कि आयु के पड़ाव संकल्पों को कमजोर नहीं करता है। अनुभव ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाती है। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स का राज्य निर्माण में अहम भूमिका रही है। जोशी ने कहा, सेवानिवृत्ति केवल सेवा का अंत नहीं, यह समाज के प्रति नई जिम्मेदारियों की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली ने बढ़ती महंगाई में पेंशनरों के हितों और सम्मान की रक्षा की मांग की। उन्होंने कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जुड़ी गोल्डन कार्ड एवं आयुष्मान योजना की विसंगतियों को दूर कर उन्हें और अधिक सरल एवं सुगम बनाने, सरकारी कार्यालयों में पेंशनरों के कार्यों को प्राथमिकता देने, नीति निर्धारण में उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव का लाभ उठाने के लिए 14 सूत्रीय मांग पत्र कैबिनेट मंत्री को सौंपा। मंत्री जोशी ने आश्वासन दिया कि संगठन की सभी मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रख कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक आरएस परिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष एमएस गुसाईं, उपाध्यक्ष कुसुमलता शर्मा, केडी शर्मा, गुलशन कुमार, सरदार रोशन सिंह, चंद्र प्रकाश, प्रदेश सचिव जगदीश प्रसाद रतूड़ी, मोहन सिंह रावत, हृदयराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें