फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला पतंजलि योग समिति ने मनाया 31वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से कौलागढ़ स्थित राजकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रभारी सरोज जुवाल ने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को देश-विदेश में लोगों तक पहुंचाया है। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में पतंजलि गुरुकुलम, महिला पतंजलि गुरुकुलम, आचार्यकुलम, पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल जैसे संस्थान संचालित किए जा रहे हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। शालिनी की ओर से छात्रावास के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही सभी बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। छात्रावास के वार्डन कुशल ने खेल गतिविधियों और उपहार वितरण के लिए समिति की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने भारतीय संस्कृति व योग परंपरा को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महामंत्री कवल अरोड़ा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुन्नी वैष्णव, पैटर्न सदस्य आशा भसीन, रुचि वियानी, आजीवन सदस्य अशोक, विजया बिष्ट, अनीता चौधरी, अंजना, पूनम बहल, अशोक गुप्ता समेत समिति के अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें