फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई रोकने में नाकाम है सरकार : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्याज और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को प्रेमनगर क्षेत्र में लोगों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषणों को भी दोहराया और वर्तमान परिपेक्ष्य में सरकार की खिल्ली उड़ाई। इस मौके पर मोदी सरकार का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मोदी 2013-14 में प्याज की कीमतें 50 रुपये के पार होने पर लॉकर ढूंढ रहे थे। आज मोदी बताएं कि जनता इसके लिए लॉकर कहां से लाए? जबकि, प्याज के दाम सवा सौ रुपये हो गए हैं। वर्तमान समय में प्याज और पेट्रोल की कीमतों पर बोलने के बजाय भाजपा के नेता एनआरसी का राग अलाप रहे हैं और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई से त्रस्त है। सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण रोजगार खत्म हो रहे हैं। इस अवसर पर एसपी बहुगुणा, धर्म सोनकर, अल्ताफी, इजहार, शराफत, सुमित खन्ना, राजीव पुंज, महेश शर्मा, आशीष देसाई, हरचरण सिंह, महेंद्र, नवीन कुमार, जतिन तलवार, लालचंद, अमनदीप मल्होत्रा, अनुज दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें