फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार ने मदरसा बोर्ड खत्म कर बनाया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, 245 अवैध मदरसों को किया सील

Thu, 26 Nov 2026 09:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार ने पिछले पांच वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। मदरसा बोर्ड खत्म कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण शुरू किया गया और नियमों का पालन न करने वाले 245 अवैध मदरसों को सील किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सरकार ने मदरसा बोर्ड को खत्म कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत की और नियमों का पालन न करने वाले 245 अवैध मदरसों को सील किया।

विज्ञापन


सरकार ने नई व्यवस्था के तहत अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, उत्तराखंड देश का पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ। सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के बच्चों को टैबलेट खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता दी। 189 अटल उत्कृष्ट स्कूलों की शुरुआत की। डिग्री कॉलेजों की संख्या बढ़कर 139 और सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या 52 की।

देहरादून: भाजपा ने बनाया वॉर रूम, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुला चुनाव कार्यालय, यहीं तय होगी जीत की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 20 हजार छात्रों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का लाभ, 281 विद्यालयों का पीएम श्री स्कूल के रूप में विकास किया गया। जबकि भारतीय ज्ञान परंपरा का पाठ्यक्रम में समावेश करते हुए स्कूलों में गीता के श्लोक पाठ की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें