फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओक ग्रोव स्कूल ने 138वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक उत्तर रेलवे एवं चेयरमैन बोर्ड ऑफ गवर्नर अशोक कुमार वर्मा ने झंडा फहराकर समारोह का उद्घाटन किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

विज्ञान, कला, पुस्तकालय एवं शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य भी प्रस्तुत किए। कक्षा 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शगुन मंडल, अंशुमान यादव, पल्लवी कुमारी, सार्थक सक्सेना, ऋषव राज को सर्वश्रेष्ठ छात्र की ट्रॉफी दी गई। कक्षा-10 की कुमकुम कुमारी, अंशिका गुप्ता, सौमेय सिंह, फिल्जा रजा, यश राज, अक्षत गंगवार, खुशबू कुमारी को ट्रॉफी दी गई। टैगोर हाउस और मीराबाई हाउस ने सर्वश्रेष्ठ हाउस की ट्रॉफी जीती। खेल में सर्वश्रेष्ठ हाउस की ट्रॉफी शिवाजी हाउस को दी गई।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी अर्पित सिंह, शशि शेखर, अनिकेत आनंद और तन्मय रॉय को दी गई। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वेल्डिंग गैस क्रियाशील मॉडल बनाए। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेश कुमार, कुसुम कंबोज, कुसुम वर्मा, सुजीत कुमार मिश्रा, श्रुति मिश्रा, राज कुमार सिंह, सविता, डॉ. लीना रॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें