फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: फर्जी तरीके से किया युवती से निकाह, फिर दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Mon, 21 Nov 2022 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

लॉकडाउन के दौरान शिक्षा और कॅरियर को लेकर गहरे मानसिक अवसाद में थी। इसी का फायदा उठाकर फिरोज अपने दोस्त विकास राजपूत व जुल्फिकार अली के साथ एक मौलवी के पास झाड़फूंक कराने ले गया।आरोप है कि मौलवी की बातों से डरकर फिरोज के साथ निकाहनामा बनवा लिया।
विज्ञापन
बुर्का - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले फर्जी तरीके से युवती संग निकाह किया फिर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने वसंत विहार थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वसंत विहार एसओ होशियार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने यूपी के सहारनपुर के कैलाश विहार निवासी फिरोज, विकास राजपूत और जुल्फिकार अली के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व घर के बगल के मकान में फिरोज किराये में रहता था।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान फिरोज ने दोस्ती की। लॉकडाउन के दौरान शिक्षा और कॅरियर को लेकर गहरे मानसिक अवसाद में थी। इसी का फायदा उठाकर फिरोज अपने दोस्त विकास राजपूत व जुल्फिकार अली के साथ एक मौलवी के पास झाड़फूंक कराने ले गया।

आरोप लगाया कि मौलवी ने भूत-प्रेत का साया बताकर निकाहनामे की बात कही। आरोप है कि मौलवी की बातों से डरकर फिरोज के साथ निकाहनामा बनवा लिया। इसके कुछ माह बाद से फिरोज शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट बैठक आज, चर्चा के लिए आ सकता है अनुपूरक बजट का प्रस्ताव, आंदोलनकारियों की नजरें भी टिकीं
विज्ञापन


निकाहनामा का हवाला देते हुए फिरोज ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए दो लाख 70 हजार रुपये वसूले। फिर वीडियो डिलीट के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें