फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल के फूल पर विवाद: बदरीनाथ के कपाट बंद होने पर शुरू हुआ विरोध, भाजपा ने कहा-कांग्रेस की सोच सनातन विरोधी

Mon, 21 Nov 2022 05:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कमल से माता की विशेष पूजा होती है। कमल का फूल राष्ट्रीय पुष्प भी है, लेकिन, कांग्रेस में न धर्म का सम्मान है और न ही राष्ट्रीय प्रतीकों का। कहा कि मंदिर में कमल के फूल का विरोध करने वालों को इसका धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व नहीं मालूम है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने बदरीनाथ के कपाट बंद होने पर कमल के फूल को लेकर विवाद खड़ा करने को कांग्रेस की सनातन संस्कृति विरोधी सोच बताया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कमल का फूल भगवान विष्णु के हाथों में शोभायमान रहता है।

विज्ञापन


इसी फूल पर ही माता लक्ष्मी विराजती हैं। कमल से माता की विशेष पूजा होती है। कमल का फूल राष्ट्रीय पुष्प भी है, लेकिन, कांग्रेस में न धर्म का सम्मान है और न ही राष्ट्रीय प्रतीकों का। उन्होंने कहा कि मंदिर में कमल के फूल का विरोध करने वालों को इसका धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व नहीं मालूम है।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh: मामा ने दो साल के भांजे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बचाने आए दादा को भी किया लहूलुहान
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता भाजपा विरोध की पराकाष्ठा में सभी हदों को पार कर चुके हैं। चौहान ने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर जब जी 20 की बैठक के लोगो में राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक कमल को शामिल किया गया तब भी इन्हें आपत्ति हुई और अब भगवान विष्णु के मंदिर में कमल पुष्प पर विरोध कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें