फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्थापना दिवस पर बटालियन में बिताए पलों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
I18 गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवसI
विज्ञापन


18 गढ़वाल राइफल्स (द्रास) पूर्व सैनिक एकता समन्वय समिति की ओर से बटालियन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बटालियन में बिताए पलों को आपस में साझा किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
जोगीवाला रिंग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष आनरेरी कैप्टन डीएस नेगी ने कहा कि द्रास बटालियन की स्थापना 11 फरवरी 1985 को कर्नल जेके शर्मा और सूबेदार मेजर श्यामलाल खड़कवाल के नेतृत्व मेें कोटद्वार में हुई थी। इसके बाद से बटालियन ने आपरेशन पवन, आपरेशन रक्षक पंजाब, आपरेशन मेघदूत, आपरेशन विजय, आपरेशन पराक्रम आदि में भाग लेकर अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन




इसमें प्रमुख रूप से 1987-1989 में आपरेशन पवन और आपरेशन कारगिल प्रमुख हैं। आपरेशन विजय के लिए बटालियन को बैटल ऑनर, थिएटर ऑनर और सेनाध्यक्ष की ओर से प्रशंसापत्र दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान रिटायर्ड कर्नल कुमुंदा नंद, कैप्टन भरत सिंह चौहान, सूबेदार मेजर शंभू प्रसाद नौटियाल, कैप्टन राजेंद्र सिंह कठैत, कैप्टन बचन सिंह नेगी, कैप्टन मदन शरण कठैत, कैप्टन दिनेश रावत, कैप्टन जयेंद्र सिंह रावत, कैप्ट सुधाकर बेंजवाल, सूबेदार अमर सिंह रावत, सूबेदार चंद्रशेखर कुकरेती, हवलदार मनवीर सिंह गुसाईं, नायक सुरेंद्र सिंह गुसाईं, हवलदार राजपाल सिंह बिष्ट, हवलदार अनिल कोटनाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें