हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद मसूरी में पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने शहर के व्यापारियों और होटलियर के साथ बैठक कर होटल में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही होटलों में सीसीटीवी कैमरों की ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
कोतवाली में आयोजित बैठक में एसएचओ अरविंद कुमार चौधरी ने शहर के होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों, व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में कोतवाल ने होटलियर और व्यापारियों को निर्देश दिए कि होटल की पार्किंग, एंट्री, एग्जिट और रोड साइड में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही उसके सीसीटीवी की डीवीआर की क्षमता 15 दिनों तक की हो सुनिश्चित की जाए।
Iसड़कों पर पार्क नहीं होंगे वाहनI
कोतवाल ने होटलियर से साफ कहा कि कोई होटल संचालक सड़क पर वाहन पार्क नहीं कराएगा। होटल में आने वाले सैलानियों के वाहनों को होटल संचालक अपनी निश्चित पार्किंग पर ही खड़ा कराएंगे। कहा, संदिग्ध होटल में आकर कई दिनों तक कमरे में रहता है। बाहर घूमने नहीं निकलता इसलिए ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए। बैठक में मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव अजय भार्गव, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन महासचिव जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, अनुराग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।