फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लहरों पर बहते फूल कहीं अपने होते...

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रवासी साहित्यकार शरद आलोक के सम्मान में संंगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। नवोदित प्रवाह की ओर से नार्वे से आए प्रवासी साहित्यकार डॉ. सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक के सम्मान में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रमुख लेखकों, कवियों और साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

संगोष्ठी की शुरुआत गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने अपनी प्रसिद्ध रचना लहरों पर बहते फूल कहीं अपने होते... से की। जबकि मुख्य अतिथि डॉ. शरद आलोक ने अपनी संवेदनशील रचना तुम मुझे मिल गए... का पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। साथ ही उन्होंने नार्वे में हिंदी में किए जा रहे सृजन कार्यों पर भी प्रकाश डाला। पद्मश्री डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने विकसित भारत पर अपनी कविता बढ़े देश, यह कर्तव्य निभाना होगा... की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। डॉ. बसंती मठपाल ने जरा-जरा सी मंजिलें, जरा-जरा सी ख्वाहिशें... व जय प्रकाश पांडेय पहाड़ी ने पहाड़ का आखिरी खत... कविता का मार्मिक पाठ किया। संगोष्ठी में रजनीश त्रिवेदी, चंदन सिंह नेगी, डॉ. सोमेश्वर पांडेय, डॉ. सुदेश व्याला, जीके पिपल, शिवमोहन सिंह, राहुल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें