फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीएम के आगमन के लिए एफआरआई में तैयारी, सज रहा पंडाल

विज्ञापन
एफआरआई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर बनाया गया पंडाल। संवाद
विज्ञापन
- नौ नवंबर को उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

- मुख्य पंडाल में हजारों लोगों के बैठने की हो रही व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को एफआरआई में आयोजित होने वाले महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके लिए एफआरआई में जोर-शोर से तैयारी चल रही हैं। रंग-रोगन से लेकर भव्य रूप से पंडाल सजाए जा रहे हैं। आला अधिकारी भी तैयारियों के लिए डेरा जमाए हुए हैं। रजत जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को एफआरआई में मुख्य आयोजन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके आगमन के लिए एफआरआई को सजाने से लेकर तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। परिसर में कई पंडाल बनाए जा रहे हैं। एफआरआई परिसर में ही मुख्य पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री की सभा होगी। इसमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा आसपास तीन बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसमें उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। एफआरआई में चारों ओर पेड़ों समेत हर जगह रंग-रोगन किया जा रहा है। घास को भी मशीन से ठीक किया जा रहा है। रजत जयंती और प्रधानमंत्री के आगमन के लिए दूनवासियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल से लेकर दून की सड़कों पर तैयारी
प्रधानमंत्री के आगमन के लिए कार्यक्रम स्थल से लेकर दून की सड़कों पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। बल्लुपुर चौक पर रंग-रोगन किया जा रहा है। सड़कों पर सफाई के साथ डिवाइडर रंग कर सजाए जा रहे हैं।

एफआरआई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर बनाया गया पंडाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें