फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहली महिला नगर पालिका अध्यक्ष ने ली मुनि की रेती ढालवाला में शपथ

Sat, 08 Feb 2025 01:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला का शपथ ग्रहण समारोह आरएमआई मैदान में आयोजित किया गया। एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित 11 सभासदों को शपथ दिलाई गई।



नव निर्वाचित अध्यक्ष नीलम ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। कहा कि युवाओं के विकास पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। क्षेत्र में पुस्तकालय का निर्माण, निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराना, सीवर लाइन से पूरे क्षेत्र को जोड़ने का उन्होंने वायदा किया था। इन सभी पर शुरुआत से ही प्रमुखता के साथ कार्य किया जाएगा। बिजल्वाण ने कहा कि पालिका क्षेत्र एक परिवार की तरह है। सभी के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद पालिका के नए बोर्ड का विधिवत गठन हो गया है। मुनि की रेती ढालवाला में पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण ने जीत दर्ज की थी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, मनोज द्विवेदी, हिमांशु बिजल्वाण, मनीष डिमरी आदि मौजूद रहे।



-

पहली बार मिला है महिला नेतृत्व



नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला की नीलम बिजल्वाण पहली महिला पालिका अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व इस सीट पर पुरुषों का कब्जा रहा है। महिला अध्यक्ष होने के नाते जनता को कुछ नया होने की उम्मीद भी है।
विज्ञापन


-



स्वच्छता में पहले पायदान पर बने रहना है चुनौती

निर्दलीय पलिकाध्यक्ष के लिए यह कार्यकाल आसान नहीं होगा। पालिका मुनि की रेती अभी तक स्वच्छता में पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर रही है। इस पहले पायदान की बादशाहत बनाए रखना बिजल्वाण के लिए एक चुनौती होगी। उनके विरोधी उन्हें इसी मानक आंकने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा निर्दलीय होने के कारण सरकार के साथ सामंजस्य बना कर चलना और क्षेत्र का विकास करना भी उनके लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें