फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हरिद्वार में प्रदेश का पहला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मंजूरी दे दी है। प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने इस कॉलेज को मंजूरी बीते दिनों दिल्ली स्थित ईएसआईसी मुख्यालय में आयोजित 198वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर दी है। इसके तहत मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।
सीएम ने कहा कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जहां युवाओं को एमबीबीएस की शिक्षा के लिए एक और महत्वपूर्ण संस्थान उपलब्ध होगा, वहीं चिकित्सा सुविधाएं भी और सुदृढ़ होंगी। कहा कि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें