फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
परेड मैदान में धरना देती आंगनबाडी कार्यकत्री ।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हिंदी भवन के सामने धरने पर बैठी हैं। उनके धरने का शुक्रवार को 35वां दिन था। जबकि बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन के 25 दिन पूरे होने पर शुक्रवार से दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आमरण शुरू कर दिया। आमरण अनशन शुरू करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में शशि थापा निवासी नेहरूग्राम और सविता शर्मा निवासी गोरखपुर बस्ती शामिल हैं।
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी कहा कि वे इतने दिनों से धरना और क्रमिक अनशन कर रही हैं। दो बार मुख्यमंत्री आवास भी कूच कर चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। शुक्रवार को धरने पर शांति डोभाल, प्रमिला पुंडीर, रेखा नेगी, मीनाक्षी, पिंकी सिंह, उर्मिला तोमर, मीना रावत, बसंता रावत, ज्योतिका पांडे आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

उक्रांद ने दिया समर्थन
उत्तराखंड क्रांति दल ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान उक्रांद के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार, एपी जुयाल, लताफत हुसैन, विजय कुमार बौड़ाई, सुनील ध्यानी, केएन डोभाल, आशीष नौटियाल, एसपी भट्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें