मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली मह?
मुंबई में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का दबदबा रहा। 1500 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ ने गोल्ड मेडल जीता तो हर्षदीप ने 800 मीटर में सिल्वर मेडल विजेता रहे। वहीं सीनियर बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी कब्जाया।
स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर के प्रिंसिपल अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुंबई में 7 से 9 जनवरी तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के एथलीटों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कॉलेज के 15 एथलीटों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 1500 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ प्रथम और 800 मीटर दौड़ में हर्षदीप द्वितीय रहे।
सीनियर बालक वर्ग की अधिकांश प्रतियोगिताओं में कॉलेज के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए इस वर्ग का खिताब भी कॉलेज के नाम रहा। कॉलेज की टीम को ट्रॉफी के साथ तीन लाख रुपये पुरस्कार राशि भी मिली। अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री अरविंद पांडे और सचिव बृजेश कुमार संत ने खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
तीन आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता के खिताब कॉलेज के एथलीटों ने कब्जाए। वहीं, प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 एथलीटों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए भी हुआ। शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए।