बता दें, राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से नए सिरे से व्यावसायिक वाहनों मसलन ट्रकों, टैक्सी, मैक्सी, परिवहन निगम की बसों, निजी बसों समेत तमाम व्यावसायिक वाहनों के किराए की दरों का नए सिरे से निर्धारण किया जाना है।
परिवहन विभाग की ओर से ट्रकों समेत तमाम व्यावसायिक वाहनों के किराए में बढ़ोतरी के साथ ही ई-रिक्शा के किराए की भी दरें निर्धारित करने की तैयारी है। परिवहन विभाग ने आपदा एक्ट के तहत निर्धारित की दरों में भी संशोधन के लिए संबंधित एंबुलेंस संचालकों का सुझाव मांगा गया है।
विज्ञापन
बता दें, राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से नए सिरे से व्यावसायिक वाहनों मसलन ट्रकों, टैक्सी, मैक्सी, परिवहन निगम की बसों, निजी बसों समेत तमाम व्यावसायिक वाहनों के किराए की दरों का नए सिरे से निर्धारण किया जाना है। इसके लिए संभागीय परिवहन अधिकारियों के जरिए प्रस्ताव भी मांगे गए हैं।
परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार विभागीय स्तर पर ट्रक समेत व्यावसायिक वाहनों के किराए में बढ़ोतरी की तैयारी है। कारण कि पिछली बार राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से ट्रकों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। ई-रिक्शा के किराए की दरों को भी निर्धारित करने का मसौदा तैयार किया जा रहा है। साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, रुड़की में संचालित एंबुलेंस के किराए की दरों का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा। एंबुलेंस संचालक निर्धारित किए गए किरायों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में एंबुलेंस संचालकों से सुझाव मांगा गया है।
विज्ञापन
आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि किराए के निर्धारण को लेकर राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। किराए के निर्धारण को लेकर के समिति गठित की गई है जो तमाम पहलुओं का अध्ययन करने के बाद प्रस्तावित किराए का निर्धारण कर रही है। आखिरकार तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से किराए की नई दरों का निर्धारण किया जाएगा।