फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सदन की मर्यादा भंग करने पर कर्मचारी को ट्रंचिंग ग्र्राउंड से किया अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिशासी अधिकारी ने जारी किया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान सदन की मर्यादा भंग करने पर अधिशासी अधिकारी ने प्रभारी सफाई निरीक्षक पर अनुशासनिक कार्रवाई की है। प्रभारी सफाई निरीक्षक से कार्यालय के सभी कार्य वापस लेने के साथ उन्हें ट्रंचिंग ग्राउंड और ट्रिपल आर सेंटर से अटैच कर दिया गया है। उन्हें स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है।
बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक के दौरान सभासद सुमनलता ने उनके यहां नाली सफाई न होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के निर्देशित करने के बाद भी उनके वार्ड में नाली सफाई कार्य नहीं हुआ। जबकि, प्रभारी सफाई निरीक्षण ने सफाई कार्य के लिए दिन भी तय किया था। इसे लेकर सदन में खूब बहस भी हुई थी। अधिशासी अधिकारी ने सफाई निरीक्षक को सदन की गरिमा भंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सदन की कार्रवाई समाप्त होने के बाद भी प्रभारी सफाई निरीक्षक ने अधिशासी अधिकारी से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रभारी सफाई निरीक्षक को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। उन्हें कार्यालय और सफाई कार्य से मुक्त करते हुए ट्रंचिंग ग्राउंड व ट्रिपल आर सेंटर से अटैच किया गया है। उन्होंने बताया कि सदन की गरिमा को लेकर बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें