फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बढ़ता नशा, पलायन और प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। चौधरी फार्म हाउस में पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति के बैनर तले गढ़वाल मंडल के पूर्व सैनिक और अर्धसैनिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सैनिक संगठनों के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश में बढ़ता नशा, पलायन और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर विषयों पर चिंता जताई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष निरंजन चौहान कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। कहा कि प्रदेश की लगभग 13 प्रतिशत आबादी पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिकों पर निर्भर है। बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कहा कि सभी संगठनों को एकता, सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेना होगा। कहा कि यह बैठक पूर्व सैनिकों के लिए एक नई उम्मीद और संकल्पित नेतृत्व का प्रतीक बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें