फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाई पर सजी स्नेह की डोर, बहनों को मिले उपहार

विज्ञापन
विकासनगर स्थित एक घर में भाई को राखी बांधती बहनें। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बृहस्पतिवार को जौनसार बावर और पछवादून में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधकर मंगलकामनाएं की तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। बहनों के साथ ही पुरोहितों ने भी यजमानों को राखी बांधी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन को लेकर पछवादून से जौनसार बावर तक में उत्साह देखा गया। सुबह से शुरू हुआ राखी बांधने का क्रम शाम तक चलता रहा। बहनों ने भाइयों को टीका कर कलाइंयों पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी उन्हें उपहार दिए। त्योहार के चलते बाजार में भी खासा रौनक रही। घरों में छोटे-छोटे बच्चों ने भी राखी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें