फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग कर रही सरकार : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकैबिनेट मंत्री ने ठौर द दून हाट स्प्रिंग फेस्टिवल का किया शुभारंभ, 17 मार्च तक चलेगा मेलाI
विज्ञापन




सर्ग विकास समिति की ओर से मियांवाला में आयोजित ठौर द दून हाट स्प्रिंग फेस्टिवल का कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुभारंभ किया। मंत्री जोशी ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते कहा कि जैविक हाट एक अनूठा प्रयास है। हाट से किसान, शिल्पकारों के साथ ही उपभोक्ता और पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जैविक कृषि व उद्यान में कई तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। हाट बाजार जैविक खेती करने वाले लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। प्रदेश में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खेती हो रही है। प्रदेश के कई उत्पाद निर्यात किए जा रहे हैं। सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग कर रही है। मिलेट्स श्रीअन्न योजनाओं को विस्तार देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्प्रिंग फैस्टिवल 17 मार्च तक संचालित होगा। जिसमें जैविक उत्पादों के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। हाट बाजार में बीज बनाओ आंदोलन, बालाजी स्वयं सहायता समूह, बांस एवं रेशा परिषद, हिमोत्थान, गोरयै थ्रीके जैविक ऑउटलेट, हिमाद्री सबीना स्वयं सहायता समूह ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कृषि निदेशक केसी पाठक, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, संस्थापिका विनीता शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें