I
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार दसऊ गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गांव में स्थित मंदिर में चालदा महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद वह फेडुलानी और पजिटीलानी से होकर साहिया बाजार पंहुचे। जहां उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि उत्तराखंड की सरकार भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा दे रही है।
बॉबी पंवार ने टिहरी लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। शुक्रवार से उन्होंने पछवादून और जौनसार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू किया था। शनिवार को कालसी तहसील के साहिया क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार ने मौन धारण कर रखा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को देखते हुए ही उन्हें चुनाव लड़ने का कदम उठाना पड़ रहा है। कहा कि अब युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा। कहा कि सरकार को सबक सीखने समय आ गया है।
इस दौरान दर्शन डोभाल, जयपाल चौहान, अरविंद पंवार, संजय चौहान, सुशील चौहान, विशाल चौहान, पिंटू वर्मा आदि उपस्थित रहे।