फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 28 जून को हरिद्वार और 29 को चुड़धार में देवचिह्नों को कराया जाएगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खत बमटाड़ के ग्रामीणों की साहिया बाजार स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें मौकाबाग स्थित खत के आराध्य देव शिलगुर महाराज के शाही स्नान की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि 28 जून को हरिद्वार और 29 को चुड़धार में देवचिह्नों को शाही स्नान कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक खत स्याणा मातबर सिंह तोमर और खाक स्याणा बुद्ध सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मातबर सिंह तोमर ने बताया कि मौकाबाग स्थित मंदिर से शिलगुर महाराज के देवचिह्न 150 वर्ष बाद हरिद्वार और हिमाचल प्रदेश स्थित चूड़धार शाही स्नान के लिए जाएंगे। बताया कि 27 जून को देवचिह्न हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और 28 जून को स्नान कराया जाएगा। इसके बाद 29 जून की सुबह चूड़धार में देवचिह्नों को स्नान कराया जाएगा। दोनों जगह स्नान के बाद 30 जून को मौकाबाग थात स्थित नए मंदिर में देवचिह्नों को विराजमान कराया जाएगा। बताया कि इस अवसर पर खत पशगांव, सिलगांव, अटगांव के लोग बड़ी संख्या में देव दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जीवन सिंह चौहान, गुमान सिंह तोमर, धन सिंह तोमर, विरेंद्र सिंह तोमर, आनंद सिंह तोमर, अतर सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह राणा, टीकम सिंह तोमर, किशन सिंह, प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें