फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में नचाया काठ का हिरन

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर मोहना गांव स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय वसंतोत्सव के दूसरे दिन देवता के कारिंदों ने मंदिर परिसर में काठ का हिरन नचाया। पूरा मंदिर परिसर देवता के जयघोष से गूंज उठे। दूर-दराज के गांव से लोगों ने मंदिर पहुंच सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सदर स्याणा जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि वसंत पंचमी का पर्व पांच दिनों तक चलता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान महाराज के कारिंदें जिन्हें स्थानीय भाषा मे दड़वाड़ी कहा जाता है पंचायती आंगन में हारुल नृत्य कर देवता की आराधना करते हैं। शाम को विशेष मुहुर्त में काठ के हिरन को मंदिर परिसर में नचाया जाता है। महाराज को विशेष भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस मौके पर हुकम सिंह, नंतराम, रोशन लाल, सुभाष, जय नंद किशोर, स्याणा जगवीर सिंह, माया सिंह, बर्फ सिंह, विद्या दत्त जोशी, लेख सिंह, बलदेव सिंह, नितेश चौहान, चंदन चौहान, चमन सिंह, भाव सिंह, यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें